Siwan-jile-me-kitne-vidhan-sabha-hai

Siwan me kitne Vidhan Sabha Hai | सीवान जिले मे कितने विधायक है

सीवान में कितने विधान सभा है: सीवान जिले में मौजूदा समय में 8 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है। और लोकसभा की दो सीटे है। सीवान जिले की वर्तमान सांसद श्रीमती कविता सिंह है और उन्हें सीवान जिले कि पहली महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त है।

सीवान जिले के विधान सभा क्षेत्रों के नाम :-

1. 105, सीवान विधान सभा

2. 106, जिरादेई विधान सभा

3. 107, दरौली विधान सभा

4. 108, रघुनाथपुर विधान सभा

5. 109, दारौंदा विधान सभा

6. 110, बड़हरिया विधान सभा

7. 111, गोरियाकोठी विधान सभा

8. 112, महराजगंज विधान सभा

तो आइए ऊपर दिए गए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानते है।

1. सीवान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र , 105

संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश 2008 के मुताबिक, 105 सीवान विधान सभा क्षेत्र का गठन नीचे दिए गए प्रखंडों एवं क्षेत्रो से किया गया।

जिसमे शामिल है सीवान प्रखंड और Siwan Municipal Council के लकड़ी, पकड़ी, औराए, लकड़ी दरगाह, कलिगढ़ उत्तर, कलीगढ़ दक्षिण, सुंदरपुर। इसके साथ ही बड़हरिया प्रखंड का हथियागंज पंचायत भी सीवान विधान सभा सीट का ही क्षेत्र है।

मौजूदा विधायक

यहां के मौजूदा विधायक राजद के अवध बिहारी चौधरी है। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

2. जीरादेई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 106

सीवान जिला का नक्शा पर ये क्षेत्र एक अलग ही पहचान रखता है। क्यों की ये वही भूमि है जहां पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ था।

संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश 2008 के मुताबिक, 106 जिरादेई विधान सभा सीट में जिरादेई, नौतन एवं मैरवा प्रखंडों को रखा गया है।

मौजूदा विधायक

यहां के मौजूदा विधायक है, भाकपा (माले) के अमरजीत कुशवाहा। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

आइए संक्षिप्त में जानते है परिसीमन क्या होता है ? और ये कब किया जाता है ?

परिसीमन

प्रत्येक जनगणना के बाद भारत की संसद द्वारा संविधान के अनुच्छेद-82 के तहत एक परिसीमन अधिनियम लागू किया जाता है।

परिसीमन अधिनियम के लागू होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा परिसीमन आयोग की नियुक्ति की जाती है और यह संस्था/निकाय निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर काम करती है।

इस प्रक्रिया में जनसंख्या के बढ़ने या घटने के अनुपात में किसी विधान सभा या लोकसभा की कुछ क्षेत्रों को जोड़ा या हटाया जाता है।

3. दरौली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 107

यह सीट सन 2010 से दलित आरक्षित सीट है। 2010 से पहले ये सीट आरक्षित नहीं थी। परिसीमन आदेश 2008 के अनुसार, 107 दरौली विधान सभा सीट, दरौली, आंदर और गुठनी प्रखंडों के मेल से बना है।

मौजूदा विधायक

सत्यदेव-राम

यहां के मौजूदा विधायक भाकपा (माले) के सत्यदेव राम है। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

4. रघुनाथपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 108

यह विधान सभा क्षेत्र परिसीमन आदेश 2008 के बाद निम्न क्षेत्रों और प्रखंडों को मिला कर बनाया गया है। 108 रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र, रघुनाथपुर और हुसैनगंज प्रखंड को मिला कर बनाया गया है।

इसके अलावा हसनपुरा प्रखंड के शेखपुरा, पियौर, अरंदा, गायघाट और उसरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत भी, इस विधान सभा चुनाव क्षेत्र में आते है।

मौजूदा विधायक

सीवान जिला में कितने विधायक है

यहां के मौजूदा विधायक राजद के हरी शंकर यादव है। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

रघुनाथपुर के विधायक हरी शंकर यादव उस समय चर्चा में आए थे, जब इनकी तस्वीर जेल में बंद मोहम्मद शाहबुद्दीन के साथ वायरल हो गई थी।

5. दारौंदा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 109

संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश 2008 के मुताबिक इस विधान सभा चुनाव क्षेत्र में दारौंदा और सिसवन प्रखंडों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा हसनपुरा प्रखंड के फलपुरा, लहेजी, मंडरौली, सहुली, तेलखुटू, हसनपुरा, पकड़ी, रजनपुरा और हरपुर कोटवा ग्राम पंचायत भी इस विधान सभा क्षेत्र के अधीन आते हैं।

मौजूदा विधायक

यहां के मौजूदा विधायक है, करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

6. बड़हरिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 110

यह विधान सभा क्षेत्र परिसीमन आदेश 2008 के बाद निम्न क्षेत्रों और प्रखंडों को मिला कर बनाया गया है।

पूरा पचरुखी प्रखंड और बड़हरिया प्रखंड के निम्न ग्राम पंचायत: तरवारा, कुनवा, रसूलपुर, पडरौना खुर्द, कोइरीगावा, बालापुर, माधोपुर, बरासरा, बड़हरिया, सदरपुर, तेताहली, नवलपुर, बहुआरा कादिर, बहादुरपुर, हरदोबरा, बम्होपाली, राछोपाली, रामपुर, भोपटपुर, सिकंदरपुर, भालुआरा, हरिहरपुर लालगढ़, चौकी हसन और दीनदयालपुर। इस विधान सभा क्षेत्र में आते है।

मौजूदा विधायक

यहां के मौजूदा विधायक है राजद के बचा पांडे। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

7. गोरियाकोठी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 111

परिसीमन के बाद गोरियाकोठी विधान सभा चुनाव क्षेत्र में तीन प्रखंड आ गए है। इनके नाम है गोरियाकोथी, लकड़ी नबिगंज और बसंतपुर। आपको बताते चले कि गोरियाकोठी विधान सभा सीट महराजगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और उसके अधीन आता है।

मौजूदा विधायक

यहां के मौजूदा विधायक है भाजपा के देवेश कान्त सिंह। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

आपको बताते चले कि गोरियाकोठी विधान सभा सीट महराजगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और उसके अंतर्गत आता है।

8. महराजगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 112

संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश 2008 के मुताबिक, 112 महराजगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को महराजगंज और भगवानपुर हाट प्रखंडों को मिलाकर बनाया गया है।

मौजूदा विधायक

यहा के मौजूदा विधायक है काँग्रेस के विजय शंकर दुबे। जो 2020 में संपन हुए विधान सभा चुनाव में विजयी हुए है।

ये भी पढे :

सिवान जिले में कितने प्रखंड है

सिवान जिले का सांसद कौन है

Siwan me rojgar क्यू नहीं है ??

Siwan aur Gopalganj मे Gulf Countries से आई समृद्धि

उम्मीद है की ये लेख पढने के बाद सीवान में कितने विधान सभा है ? और सीवान जिले में कितने विधायक है ? इन दोनों प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा।

ऊपर दी गई जानकारी कैसी लगी ??? कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *