pavan-singh-ka-jivan-parichay

Pawan Singh Ka Jivan Parichay

पवन सिंह का जीवन परिचय : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह जो लाखों दिलों पर राज करते हैं। लोग उनके गाने और फिल्मों के दीवाने हैं। पवन सिंह की शायद ही, कोई ऐसी फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर हिट नहीं हुई होगी। ये उनके प्रति लोगों की दीवानगी ही है, जो उनकी हर फिल्म हिट हो जाती है।

पवन सिंह का जीवन परिचय

इनका जन्म बिहार राज्य के आरा जिले के जोहकरी गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम रामाशंकर सिंह था। किन्तु सन् 2017 में पवन सिंह के पिता का निधन हो गया। उनके पिता किसान थे, और माता गृहणी है। पवन सिंह को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था।

पवन सिंह की जीवनी | बायोग्राफी | विकिपीडिया

नामपवन सिंह
जन्मतिथि5 जनवरी 1986
जन्म स्थान आरा, बिहार
पिता का नामरामाशंकर सिंह
उम्र (2021 के अनुसार)35 वर्ष
पेशागायक, ऐक्टर
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू, राजपूत
स्कूलH.N.K हाई स्कूल, आरा, बिहार
कॉलेजमहराजा कॉलेज, आरा, बिहार
पवन सिंह की जीवनी

पवन सिंह कितने भाई हैं

सुपर स्टार पवन सिंह के एक भाई है जिनका नाम माला सिंह है। और साथ ही उनकी एक बहन भी है। हम आपको ये भी बताते चले की पवन सिंह राजपूत समाज से आते हैं।

पवन सिंह की पत्नी

बहुत से लोग पवन सिंह की पत्नी के बारे मे जानना चाहते है। तो आइए उनकी पत्नी के बारे में जानते है, उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था। 1 दिसंबर सन् 2014 को नीलम सिंह के साथ पवन सिंह का विवाह हुआ था। नीलम सिंह पवन सिंह की भाभी की बहन थी। हम आपको बता दे की नीलम सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। 8 मार्च सन् 2015 को नीलम सिंह  ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।

पवन सिंह की दूसरी शादी सन् 2018 मे ज्योति सिंह से हुई है। ज्योति और पवन सिंह ने 5 मार्च सन् 2018 को कोर्ट में शादी कर ली थी। और उसके अगले दिन 6 मार्च सन् 2018 को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की। पवन सिंह की पत्नी बलिया जिला के मिट्टी गांव से है जो कि उत्तर प्रदेश मे है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के पिता का नाम रामबाबू सिंह है।

पवन सिंह का फिल्मी सफर   

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गायक से सुपरस्टार बनने का सफर बड़ा ही संघर्ष भरा रहा है। आप समझ सकते है की, एक छोटे से गांव मे रहने वाला किसान का लड़का कैसे फिल्मों की चकाचौंध भारी दुनिया में पहुचा होगा।

पवन सिंह ने अपने सफर की शुरुआत गायक के रूप में की थी। उनका पहला एल्बम था ओढनिया वाली जोकि साल 1997 में रिलीज हुई थी। ये भोजपुरी एलबम दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। जब यह एल्बम रिलीज हुआ तब उनकी उम्र मात्र 11 साल की थी।

गायकी मे सफलता के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। और सन् 2007 में इनकी पहली फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से रिलीज हुई। जिसमें लोगों ने इनकी ऐक्टिंग की काफी तारीफ की। उन्होंने लगभग 70 से अधिक फिल्मों मे और 100 से अधिक एलबम मे काम किया है।

ऐसे तो पवन सिंह ने अनेकों गाने गाए हैं। लेकिन सन् 2008 में जो उनका गाना आया था लाली पॉप लागेलु इस गाने से पवन सिंह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। यह गाना हर किसी के जुबान पर चढ़ गया। यह गाना इतना पोपुलर है की, इसे गैर हिन्दी भाषी राज्यों में भी शादी और पार्टियों में पक्का बजाया जाता है। हम आपको ये भी बता दे की यह गाना विदेशों मे भी सुना और पसंद किया जाता है।  

वे लगातार भोजपुरी फिल्मों में कई सालों से काम कर रहे है, और वह आज भोजपुरी के सफलतम ऐक्टरो मे सुमार है। ये उनकी फैन फालोइंग का ही जलवा है की उन्हे भोजपुरी का पावर स्टार भी कहा जाता है। और आज पवन सिंह करोड़ों भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

पवन सिंह की गर्लफ्रेंड

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की काफी गर्लफ्रेंड रही है। आपको जानने मे दिलचस्पी होगी  की उनकी पहली गर्लफ्रेंड कोई और नहीं उनकी पत्नी नीलम सिंह ही थी।

रानी चटर्जी

रानी-चटर्जी
रानी चटर्जी

फिल्मी दुनिया में आने के बाद उनकी पहली गर्लफ्रेंड बनी रानी चटर्जी। इन दोनों की प्रेम कहानी भगजोगनी फिल्म के शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इस जोड़ी की साथ मे कई फिल्में आई और लोगों को काफी पसंद भी आई। इस सफल जोड़ी ने भोजपुरी दर्शको को तब  दीवाना बना दिया था।  

मोनालिसा

मोनालिसा
मोनालिसा

पवन सिंह की अगली गर्लफ्रेंड थी भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा इन दोनों की साथ मे बहुत सारी फिल्मे आई। उसमें से एक फिल्म का नाम है सैंया जी दिलवा मांगेले गमछा बिछाई के और यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। खासकर ‘सैंया जी दिलवा मांगेले’ गाना यूट्यूब पर काफी पॉप्युलर है।

जिसे भोजपुरी की मशहूर गायकार कल्पना ने गाया था। गाने में दोनों के बीच जबरजस्त रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई थी।

मोनालिसा के साथ जोड़ी टूटने के बाद पवन सिंह को काव्या सिंह के साथ देखा जाने लगा। इन दोनों की फिल्म भी साथ मे आई थी, जिसका नाम था निषाद

अक्षरा सिंह

अक्षरा-सिंह
अक्षरा सिंह

उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट मे आखरी नाम है अक्षरा सिंह का। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद से तो सभी वाकिफ हैं। एक समय था जब दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त हिट होती थी।

रील के साथ पवन और अक्षरा का रियल लाइफ रोमांस भी चला। लेकिन जब पवन की दूसरी शादी हुई तो दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया, और साथ ही नफरत के रिश्ते की भी शुरुआत हो गई।

पवन सिंह को मिले फिल्म अवार्ड्स

अभिनेता पवन सिंह को निम्न लिखित फिल्म अवार्ड्स मिल चुके है।

  • अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।
  • अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।
  • 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला (अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स)
  • पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता अवॉर्ड मिला ।
  • भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता अवॉर्ड मिला ।

पवन सिंह की फिल्मे

  • रंगीले चुनरिया तोहरे नाम   
  • भोजपुरिया दरोगा   
  • सैया के साथ मदैया मे
  • जोगीजी धीरे धीरे              
  • तू जान हौ हमर       
  • उमरिया कैली तोहरे नाम             
  • प्यार बिना चैन कहा          
  • ओढ़निया कमाल करे        
  • दारार  किशन अनिल सम्राट
  • लड़ाई ला अखिया ये लौंडे राजा              
  • डोली चड्ढाके दुलहिन ससुराल चली         
  • देवरा बड़ा सतावेला  2011   रंगबाज दरोगा                 
  • कानून हमारा मुठ्ठी में         
  • भागजोगनी            
  • चोरवा बन दामाद               
  • देवर भाभी              
  • गुंडई राज              
  • सिंदूर दान             
  • जब केहु दिल में समा जला           
  • सौगंध गंगा मैया के            
  • रंगबाज राजा          
  • जंग             
  • भैया के साली ओढ़निया वाली       
  • एक दूजे के लिए                
  • बनारस वाली
  • जिद्दी
  • आशिक       
  • बजरंग          
  • ट्रक चालक  
  • कट्टा तनाल दुपट्टा पर        
  • डकैत          
  • देश प्रदेश              
  • खून पशिना            
  • लावारिश               
  • वीर बलवान           
  • अंधी तूफ़ान            
  • एक और कुरुक्षेत्र              
  • करेले कमाल धरती के लाल          
  • सैयाजी दिलवा माँगेले      
  • योद्धा           
  • प्रतिज्ञा 2      
  • बाजीगर                
  • प्यार मोहब्बत जिंदाबाद     
  • इंसाफ         
  • लेबू का जान 
  • ठोक देब               
  • नहले पे दहला        
  • त्रिदेव
  • सरकार राज
  • सत्या
  • तेरे जैसा यार कहाँ
  • तबादला
  • धड़कन
  • योधा अर्जुन पंडित
  • साईया सुपर स्टार
  • लागी छूटे ना रामा
  • संग्राम
  • गंगा पुत्र
  • हुकुमत
  • सुहाग
  • बाज गइल डंका मुकाबला

उम्मीद आपको पवन सिंह का जीवन परिचय पसंद आया होगा। फिर भी कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेन्ट करके जरूर पूछे।

ये भी पढे :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *