fish-in-siwan

सीवान जिले की मछलियां बिक्री के लिए पहुंचेंगी बाजार तक

सीवान जिले की मछलियां बिक्री के लिए पहुंचेंगी बाजार तक:- मछली का व्यवसाय करने वालों को स्वावलंबन बनाने व लोगों के घरों तक ताजी मछली पहुंचाने के उद्देश्य से मछली विक्रेताओं को आईस बॉक्स के साथ मोपेड उपलब्ध कराई गई है।

ताकि मछली पालक कहीं भी जाकर आसानी से मछली बेच सकें। आइस बॉक्स होने से किसी भी मौसम में मछली के खराब होने का भय मछली विक्रेताओं को नहीं सतायेगा।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले में उत्पादित होने वाली ताजी मछलियों को बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से मछली बिक्री के लिए थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर का वितरण किया गया।

जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में अनुसूचित जाति, जनजाति व अति पिछड़ा वर्ग के मछली पालकों को अनुदानित दर पर मोपेड सह आईस बॉक्स थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर दिया गया।

डीडीसी दीपक सिंह ने मत्स्य पालकों को गाड़ियों की चाबी थमाते हुए वाहनों का उपयोग मछली बिक्री के लिए करने की बात कही।

जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य स्कीम के तहत मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत 18 लाभुकों को मोपेड सह आईस बॉक्स दिया गया है।

वही इस मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभिषेक कुमार व देवेन्द्र कुमार सिंह थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *