Pankaj-Tripathi-Wife-Mridula-Tripathi

Pankaj Tripathi Wife | Mridula Tripathi

Pankaj Tripathi wife :- अभिनेता पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मुहताज नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत और अपने अभिनय के दम पर फिल्मी जगत मे जगह बनाई है। मगर आज हम बात कर रहे है उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की, जो असली जिंदगी मे पर्दे के पीछे से पंकज त्रिपाठी को हर तरह से सहयोग करती है। और ये जग जाहीर है की हर सफल मर्द के पीछे किसी न किसी औरत का ही हाथ होता है।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के case मे वो औरत कोई और नहीं बल्कि उनकी धर्म पत्नी मृदुला त्रिपाठी ही है। हम ये बात इसलिए कह रहे है की, जब मृदुला त्रिपाठी ने उनसे शादी की तब पंकज त्रिपाठी कोई सफल अभिनेता नही थे।

मृदुला त्रिपाठी के बारे मे और जानने से पहले एक संक्षिप्त जानकारी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बारे मे दे देते है।

Pankaj Tripathi Biography

पंकज त्रिपाठी  का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के एक छोटे से गांव बेलसंद मे हुआ। उन्होंने ने अपनी स्कूलिंग डीपीएच स्कूल गोपालगंज और आगे की पढ़ाई पटना कॉलेज एवं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली से की है। पंकज त्रिपाठी एक किसान परिवार से संबंध रखते है।

इनके पिता खेती के अलावा पूजा पाठ भी करवाते है। पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसी शौक की वजह से जब गाँव मे कोई ड्रामा वगरह होता तब वो उसमे पक्का भाग लेते थे।

Pankaj-tripathi
Pankaj Tripathi as Akhandanand Tripathi in Mirzapur web series (Pic credit- Instagram)

जब गाँव मे अभिनय के क्षेत्र मे कुछ नहीं हुआ तब वो नौकरी करने के लिए पटना चले गए और वह भी वो थिएटर से जुड़े रहे। उसके बाद उनका सिलेक्शन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा मे हो गया और उन्होंने वही से ऐक्टिंग के गुर सीखे।

NSD के बाद साल 2004 उन्हे पहला ब्रेक रन फिल्म मे एक छोटे से रोल से मिल जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। और तमाम संघर्ष और कठनाईओ के बाद आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मुहताज नहीं है। पंकज त्रिपाठी अपने करियर के दौरान 60 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में एक दशक से अधिक समय से हमारी स्क्रीन पर अभिनय कर रहे हैं।

Pankaj Tripathi Wife Love Story

पंकज और पत्नी मृदुला की शादी सं 2004 हुआ। इनकी लव स्टोरी बड़ी ही मजेदार है, और बॉलीवुड के किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। ये स्टोरी खुद पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू मे बताया था।

वे बताते है की बात सं 1992 की है जब पंकज के गाँव से एक राज मिस्त्री जिनका नाम मुख्तार था वो मृदुला के घर गए थे। दरअसल वो सुलभ शौचालय का Estimate देने गए थे की, कन्स्ट्रक्शन Material कितना लगेगा।

और उस राज मिस्त्री ने वही पर पहली बार मृदुला को देखा था। और वापस गाँव मे आकार मृदुला के बारे मे पंकज को बता दिया। और हमारे अभिनेता को मृदुला के बारे मे सुन के ही प्यार हो गया क्यू कि उस जमाने मे व्हाट्स एप या मोबाईल नहीं हुआ करता था।

Pankaj Tripathi and Mridula First Meet

पहली बार पंकज और मृदुला अपनी बहन के तिलक पर मिले थे। उसे छत की बालकनी पर देखा और खुद से सोचा, “यही वह महिला है जिसके साथ मैं अपनी बाकी की जिंदगी बिताना चाहता हूं”। दरअसल पंकज त्रिपाठी की बहन की शादी मृदुला के घर पर हुई है।

उसके बाद उन्हे एक बार मृदुला के साथ ट्रेन मे सफर करने का मौका मिल, जहा वह रेनू की किताब पढ़ रहे थे। और वही एक बुजुर्ग चाचा जी ने पंकज को कहा की अगर वो मृदुला से प्रेम करते है तो उन्हे लेकर भाग जाओ।

पंकज त्रिपाठी और मृदुला की शादी मे मुशकीले   

उसके बाद दोनों का काफी मिलना जुलना हुआ और एक लंबा अफेर चला। आप अंदाजा लगा सकते हो की 1993 मे मिले और 2004 मे जा कर शादी किया। क्यू की मृदुला की माँ को इस शादी से प्रॉब्लेम थी। होती भी क्यू ना, क्यू की पंकज उस समय कुछ कमाते नहीं थे। कोई भी माँ बाप अपनी बेटी का रिसता उस लड़के से नहीं करना चाहता जो कमाता ना हो।

दूसरी मुश्किल ये थी की कैसे पंकज कि शादी उसी घर मे हो सकता है, जहा पर उनकी बहन कि शादी हो चुकी है। उन्हे एक cultural barrier को तोड़न पड़ा, ये आज के जमाने मे बड़ा ही आसान लगता है। पर उस समय दोनों ही परिवार वालों को काफी कठिन रहा होगा इस निर्णय पर पहुचने मे।

खैर आखिर मे दोनों परिवार शादी के लिए मान गए और दोनों की शादी 2004 मे हुई। और 2004 मे ही Pankaj Tripathi Wife Mridula के साथ मुंबई आ गए और उनकी फिल्मी कैरियर की भी शुरुवात हुई रन फिल्म से। नीचे दिए हुए विडिओ मे आप दोनों की लव केमिस्ट्री बखूबी देख सकते हो।

Pankaj Tripathi Daughter

मृदुला और पंकज कीएक बेटी है जिसका नाम Aashi Tripathi है और वो भी अपने माता पिता के साथ मुंबई मे ही रहती है।

Pankaj Tripathi Net Worth

आज पंकज त्रिपाठी सबसे सफल अभिनेताओ मे से एक है और उनके पास काम और प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। अगर हम बात उनकी कमाई की करे तो $5.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। जिसकी भारतीय रुपए मे कीमत है आज के हिसाब से तकरीबन 40 करोड़।

ये भी पढे :

ऊपर दी गई जानकारी कैसी लगी, कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताए। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *