khesarilal-yadav-ka-jivan-parichay

Khesarilal Yadav Ka Jivan Parichay | खेसारी लाल यादव की जीवनी

खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का बचपन बहुत ही कष्टदायक और प्रेरणादायक है। इनका जन्म बहुत ही साधारण से गरीब परिवार में हुआ था।

आप उनकी गरीबी का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि जब खेसारी लाल यादव अपनी माँ की पेट में पल रहे थे, तब उनका मिट्टी का घर गिर गया था। और उनकी माँ पड़ोसी के घर में रह रही थी। और खेसारी लाल कि माँ ने उन्हें पड़ोसी के घर पर जन्म दिया।

खेसारी लाल यादव का प्रारंभिक जीवन

खेसारी लाल का जन्म बिहार के छपरा जिले के छोटे से कस्बे रसूलपुर गांव में हुआ। उनका जन्म 31 जुलाई 1986 को हुआ था। इनकी पढ़ाई लिखाई गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई है। इन्होंने मैट्रिक तक पढ़ाई की है।

इनके पिता का नाम मंगरू यादव है। खेसारी लाल सात भाई है और इनका असली नाम शत्रुघन यादव है। मगर फिल्मी जगत में ये खेसारी लाल यादव के नाम से मशहूर है।

खेसारी लाल यादव की जीवनी | बायोग्राफी | विकिपीडिया

नामशत्रुघन यादव
फिल्मी नाम खेसारी लाल यादव
जन्मतिथि31 जुलाई 1986
जन्म स्थान रसूलपुर, छपरा, बिहार
पिता का नाममंगरू यादव
पत्नी का नाम चंदा देवी
बच्चों का नाम कृति यादव, ऋषभ
उम्र (2021 के अनुसार)35 वर्ष
पेशागायक, ऐक्टर
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू, यादव
खेसारी लाल यादव की जीवनी

इनका बचपन बिहार के सीवान और छपरा जिले में व्यतीत हुआ। इन्हें बचपन से ही नृत्य और गाना गाने का बहुत शौक था। खेसारी लाल यादव ने खुद ही एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब वह सात साल के थे तब भैंस चराते थे और घूम घूम कर दूध भी बेचते थे।

खेसारी लाल यादव कि पत्नी

खेसारी लाल यादव कि पत्नी का नाम चंदा देवी है। और इनका मैका बिहार के सीवान जिले के चैनवा गांव में है। खेसारी लाल यादव ने एक साधारण सी गांव कि लड़की से शादी किया है। इनके दो बच्चे है, जिनका नाम कृति यादव और ऋषभ है।

khesarilal-yadav-ki-patni
Pic Credit : Instagram

इनकी बेटी कृति यादव अपने पिता के संग एक फिल्म में भी नजर आ चुकी है। उस फिल्म का नाम है “दुल्हन गंगा पार के”

लिट्टी चोखा से सुपर स्टार बनने का सफर

खेसारी लाल का सुपर स्टार बनने का सफर काफी संघर्ष भरा है। अपने घर परिवार को चलाने के लिए उन्होंने दिल्ली के ओखला संजय कॉलोनी में लिट्टी चोखा का दुकान खोला।

वहीं इस काम को पूरा परिवार मिलकर करता था। जिसमे उनके पिता मंगरू यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी भी हाथ बंटाती थी। यह सिलसिला लगभग ढाई साल तक चला।

इसी बीच उनकी नौकरी BSF मे हो गई। पर उनका मन वहा नहीं लगा और वह वापस अपने पुराने काम पर लग गए। लिट्टी चोखे के पैसों से ही इन्होंने पहले भोजपुरी गानों का एल्बम बनाया मगर वह नहीं चला।

उसके बाद अपने अभिनय के शुरुवाती दौर में नाच और ऑर्केस्ट्रा में भी काम किया। वे अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का प्रयोग करते हैं।

खेसारी लाल यादव को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम “माल भेटाई मेला” से मिली। उनकी पहली फिल्म “साजन चले ससुराल” से वे रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

खेसारी लाल यादव का जेल जाना

भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को अपने एक एल्बम की वजह से जेल भी जाना पड़ा था। दरअसल उन्होंने सानिया मिर्जा के ऊपर एक एल्बम बनाया था, जिसका शीर्षक था “ टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजेली पाकिस्तानी”।

इसी एल्बम से आहत होकर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खेसारी लाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस वजह से खेसारी लाल यादव को तीन दिन तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहना पड़ा।

आपको बताते चले कि सानिया मिर्जा की सगाई 15 सितम्बर 2014 को हुई और खेसारी लाल यादव का एल्बम 18 सितंबर 2014 को रिलीज हुआ था। और 21 सितंबर 2014 को खेसारी लाल को तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया।

खेसारी लाल यादव का फिल्मी सफर

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के लगभग सभी हीरो और हीरोइन के साथ काम कर चुके है। भोजपुरी के कुछ प्रमुख सितारे जिनके साथ खेसारी लाल यादव ने काम किया वे इस प्रकार है।

पवन सिंह, दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ, कल्लू उर्फ अरविंद अकेला, विराज भट्ट इत्यादि। तथा हीरोइनों कि बात करे तो स्मृति सिन्हा, काजल रघवानी, अक्षरा सिंह, अम्रपाली दुबे, मोहिनी घोष इत्यादि।

खेसारी लाल यादव 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है। उनके कुछ प्रमुख फिल्मों के नाम कुछ इस प्रकार है।

  1. साजन चले ससुराल
  2. संसार
  3. नागीन
  4. दिल ले गई ओढनिया वाली
  5. प्रतिज्ञा 2
  6. बेताब
  7. लहू के क्या रंग
  8. देवरा पे मानवा डोल
  9. दूध का कर्ज़
  10. खून भरी माँग
  11. प्यार झुकता नहीं
  12. जान तेरे नाम
  13. सपूत
  14. जान तेरे नाम
  15. दिल ले गई ओढनिया वाली
  16. छपरा एक्सप्रेस
  17. चरणों की सौगंध
  18. हवा मेरे उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा मलमल का, इत्यादि।

खेसारी लाल यादव का गाना

खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी वाइरल हो गया था। उस गाने के बोल थे “ठीक है “। इस गाने ने काफी रिकार्ड बनाए भोजपुरी संगीत जगत मे। खास कर इस गाने के ऊपर काफी meme बनाये गए। Meme बनाने वालो में फ़िल्मी सितारे भी शामिल थे।

ये भी पढे :

ऊपर दी गई खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय कैसा लगा, कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताए।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *