Corona-kaal-me-apna-immunity-kaise-badhaye

Corona kaal me Immunity Kaise Badhaye ?

Corona काल मे Immunity कैसे बढ़ाए : जैसा कि आप सब लोग जानते है कि कोरोना वैश्विक महामारी, दुनिया भर के 213 देशों को अपने चपेट मे ले चुका है, और हमारा प्यारा भारत भी इससे अछूता नहीं है।

जिस तरह कोरोना ने दुनिया के अनेक देशों मे तबाही मचाई है, उस हिसाब से देखे तो भारत कि स्थिति बहुत हि अच्छी है खासकर इतनी विशाल जनसंख्या के रहते हुए।

इसके पीछे कई कारण हो सकते है, मगर आज हम बात करेंगे भारतीय लोगों कि Corona Se Immunity Power कि। 

कैसी है भारतीय लोगों कि Corona Se Immunity

जैसा कि हम सब जानते है भारत मसालों का बहुत बड़ा उत्पादक देश होने के साथ ही उपयोगकर्ता भी है।

कही न कही इन मसालो और हमारे खान पान कि आदते एवं यहा कि अलग जलवायु परिस्थिति हमे कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ने मे हमारी मदद कर रही है। वैसे किसी भी नतीजे पर पहुचने से पहले और अधिक शोध कि जरूरत है।

Corona काल मे Immunity के लिए आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश

पिछले दिनों भारत सरकार के अधीन आने वाले आयुष मंत्रालय ने लोगों कि Corona Se Immunity बढ़ाने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किये है।

हम यह आपको बताते चले कि ये जो दिशा निर्देश है, वो हमारे बुजुर्गों को बहुत पहले से हि पता थे, मगर नई पीढ़ी उन दादी और नानी के नुसको को हल्के मे लेती थी। मगर अब इस Corona काल मे सभी लोग Corona Se Immunity बढ़ाने को सख्ती से अपने आचरण को बदल रहे है। तो आइए जानते है कि ये दिशा निर्देश क्या है।

Corona_kaal_me_Immunity_kaise_badha_sakte_hai
(Picture Credit :- Ayush Ministry GOI)

1. Corona काल मे Immunity बढ़ाने के आम उपाय

(क)     दिन भर गरम पानी का सेवन करना।

(ख)     रोजाना 30 मिनट योग अभ्यास, या प्राणायाम करे।

(ग)     खाने मे हल्दी, जीरा, धनिया, और लहसुन जैसे मसालों का प्रयोग करे।

Corona_kaal_me_Immunity_kaise_badha_sakte_hai
(Picture Credit :- Ayush Ministry GOI)

2. Corona काल मे Immunity बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

(क) रोजाना सुबह 1 चमच या 10 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन करे। मधुमेह रोगी (Diabetes Patient) बिना चीनी वाली च्यवनप्राश का सेवन कर सकते है।

(ख) तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, शुण्ठी, और मुनक्का से बने हुए काढ़े को दिन मे एक से दो बार पिए। आप इस काढ़े मे गुड और ताजा नींबू रस स्वाद या आवश्यकता अनुसार डाल सकते है। 

(ग) हल्दी दूध का पेय बनाने के लिए आप आधी चमच हल्दी पाउडर को 150 ml गरम दूध मे मिलाए, और इसे दिन मे एक या दो बार पिये। 

Corona_kaal_me_Immunity_kaise_badha_sakte_hai
(Picture Credit :- Ayush Ministry GOI)

3.   सुखी खासी या गले मे खराश मे Immunity बढ़ाने के लिए उपाय

(क)    ताजा हरी पुदीना के पते और अजवाइन के भाप को दिन मे एक बार ले सकते है।     

(ख)    अगर खासी या गले मे खुजली महसूस हो तो लवंग पाउडर को गुड या शहद के साथ दिन मे 2-3 बार लिया जा सकता है।      

(ग)    ऊपर बताए गए उपाय आम खासी के लिए है, अगर खासी अधिक दिनों से और ज्यादा हो तो फौरन डॉक्टर कि सलाह ले। 

Corona_kaal_me_Immunity_kaise_badha_sakte_hai
(Picture Credit :- Ayush Ministry GOI)
ये भी पढे :
Corona Virus क्या है ? और इतना खतरनाक क्यू ?

4.   Corona काल मे Immunity के आसान आयुर्वेदिक उपचार

(क)    नाक मे तेल डालना– सीसम तेल अथवा नारियल तेल या देशी घी को दोनों नाक (प्रतिमर्श नस्य) मे सुबह और शाम मे डाले।      

(ख)    तेल से कूला करना– एक चमच तिल या नारियल तेल को मुंह मे ले और इसे बिना पिये 2-3 मिनट तक गरारा करे और उसके बाद थूक दे, इसे दिन मे एक या दो बार किया जा सकता है। तेल से गरारा करने के बाद गरम पानी से कूला करना ना भूले।  

ऊपर दिए गए चारों उपाय आयुष मंत्रालय द्वारा जनहित मे जारी किये गए है। अधिक जानकारी के लिए यहा क्लिक करके आप सीधा आयुष मंत्रालय के वेबसाईट से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

कोरोना वायरस कि ताजा और सटीक जानकारी के लिए स्वास्थ मंत्रालय (भारत सरकार) कि वेबसाईट पर यहा क्लिक करके देख सकते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *