Bihar-me-ration-card

राज्य के 21 लाख परिवारों को जल्द मिलेगा राशन कार्ड

राज्य के 21 लाख परिवारों को जल्द मिलेगा राशन कार्ड: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार के सभी राशन कार्डधारियों को एवं राशन कार्ड के लिये चिह्नित परिवारों के खाते में एक-एक हजार हस्तांतरित किए गए हैं।

राज्य के 21 लाख परिवारों को जल्द मिलेगा राशन कार्ड

अब तक एक करोड़ 41 लाख राशन कार्डधारी तथा 21 लाख गैर राशान कार्डधारी सुयोग्य चिह्नित परिवारों को यह राशि दी गई है। इसमें 1620 करोड़ खर्च हुए हैं। यह भी कहा कि सभी चिह्नित 21 लाख से अधिक लोगों का राशन कार्ड तेजी से बन रहा है, जिनके शीघ्र वितरण का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री बुधवार को एक अणे मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं वेब कास्टिंग के माध्यम से कोरोना वायरस उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधियों, नगर निकाय के प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति, पोषाक एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत 3261 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं। बिहार के 85 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को तीन महीने का अग्रिम भुगतान किया गया है। इस मद में सरकार ने 1017 करोड़ रूपये खर्च किये हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकार के विभिन कार्यों का ब्योरा दिया

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 200 से अधिक आपदा केन्द्र चलाये गये जिससे प्रति दिन लगभग 74 हजार लोग लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी, मार्च एवं अप्रैल महीने में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से हुयी फसल क्षति के अनुदान के लिये 730 करोड़ रूपये की स्वीति दी गयी है।

अब तक 12 लाख 35 हजार किसानों के बीच 417 करोड़ रूपये कृषि इनपुट अनुदान का वितरण किया गया है। शेष किसानों के खातों में भी जांच के बाद राशि भेजी जा रही है। कोरोनो उन्मूलन कोष में 180 करोड़ रूपये की राषि उपलब्ध है। इस राशि से दवा, जरूरी मशीनें, टेस्ट किट्स आदि सामग्री का क्रय स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा सकता है।

बुजुर्ग, बच्चे व बीमार लोगों पर विशेष ध्यान दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे का ध्यान रखें। किसी की भी तबियत खराब होती है तो उसकी जांच कराएं। 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग, गर्भवती महिलायें, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखें। इनमें कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। लोगों को माइक और अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान को निरंतर चलाते रहना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लोगों की मदद की जा रही है। उज्जवा योजना में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध कराये जा रहे है। राशन कार्डधारियों को तीन माह का खाद्यान्न जिसमे प्रतिमाह पांच किलोग्राम गेहूं/चावल और एक किलोग्राम दाल दिया जा रहा है। केन्द्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में एक हजार हसंतांतरित की गयी है। स्वास्थ्यकर्मियों को 50 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कराया गया है।

ग्रामीण चिकित्सक भी ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक भी लोगों को ध्यान रखें। भलें ही उनके पास डिग्री नहीं है, पर गांव में लोग उनपर भरोसा करते हैं। सरकार उनका प्रशिक्षण भी करायी है। मेरा आग्रह है कि ग्रामीण चिकित्सक कोरोना संक्रमण का लक्षण किसी में भी देखें तो उनकी जांच अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का मेरा अभिनंदन है, जो महामारी के समय में लोगों की सेवा में लगे हैं। साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी लोगों की सहायताम में लगी हुई है।

ये भी पढे

सिवान और गोपालगंज में खाड़ी देशों से आई समृद्धि की लहर

बिहार में बढ़ेंगे 1100 कोविड-19 बेड | गंभीर मरीजों का होगा इलाज

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *