bihar-me-banenge-vridhjan-aasray-sthal

Bihar Me Banenge Vridhjan Aasray Sthal

बिहार में बनेंगे वृद्धजन आश्रय स्थल:- राज्य के सभी जिलों और अनुमंडलों में उपेक्षित, बेसहारा और अन्य वरिष्ठ नागरिकों के लिये वृद्धजन आश्रय स्थल गृह के संचालन की मंजूरी मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में दी गई। शीघ्र इसके संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कितने वृद्धजन आश्रयस्थल बनेंगे

जिलों और अनुमंडलों में 6950 आवासनक्षमता के ये गृह चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानि 06 अप्रैल 21 को हुई कैबिनेट की बैठक में आठ प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई। हम आपको बताते चले कि सात निश्चय पार्ट 2 में भी यह योजना शामिल है।

‘मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रयस्थल योजना’ की स्वीकृति

बिहार कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि सभी शहरों में वृद्धजन आश्रय स्थल गृह के संचालन के लिए ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रयस्थल योजना’ की स्वीकृति दी गई है।

इस गृह के माध्यम से वृद्धजनों को स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवन यापन में सहायता प्रदान की जाएगी। सभी जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक, चाहें वह निर्धन हों, या किसी भी वर्ग से तालुक रखते हो। विभिन्न स्तरों की समस्याओं को समेकित रूप से समाधान करने का खाका तैयार किया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने बाते की वृद्धजन विभिन्न प्रकार के समयानुकूल आवश्यक सुविधाएं जैसे- स्वास्थ्य, क्षमतावर्द्धन एवं अन्य क्रियाकलाप में मनोरंजन, योग व आजीविका के लिए उनकी भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी।

कितनी क्षमता होगी ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रयस्थल की

हर जिले में बनने वाले इस गृह में 100 बेड होंगे जिला मुख्यालय में वृद्धजनों के आश्रय के लिए 100 बेड (50-50 की दो यूनिट) तथा सभी अनुमंडलों में 50 बेड का संचालन किया जाएगा।

इसके साथ ही भविष्य मे ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रयस्थल के संचालन मे वित्तीय बाधाये ना आए , इसलिए इनके संचालन के लिए सालाना एक करोड़ पांच लाख की स्वीकृति भी दे दी गई है।

ये भी पढे :

बिहार के सभी गाँव के वार्डों में बनेंगे कम्युनिटी हॉल

बिहार में 2.82 लाख नये शौचालयों का होगा निर्माण

सीवान के मैरवा में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *