बिहार-में-9-अगस्त-को-2.5-करोड़-पौधे-लगाए-जाएंगे

बिहार में 9 अगस्त को 2.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

बिहार मे 2.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पृथ्वी दिवस के दिन 9 अगस्त को एक दिन में राज्य में दो करोड़ 51 लाख पौधे सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट को कम करने के लिए राज्य में शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली अभियान का एक प्रमुख हिस्सा वृक्षारोपण है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी घोषणा

इसके तहत सभी तरह की सड़कों के दोनों ओर और तालाबों आदि के किनारे बड़ी संख्या में सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके बाद बिहार का हरित आवरण 17% से भी अधिक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये घोषणा विश्व पर्यावरण दिवस पर “कोरोना-मानवता को प्रकृति का संदेश” विषय पर वेबिनार को संबोधित करते हुए की थी।

* माँ अम्बिका भवानी मंदिर|आमी मंदिर, छपरा (बिहार)

राज्य का हरित आवरण 15% से 17% करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण नौ प्रतिशत रह गया था। इसको बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 में हरियाली मिशन शुरू किया गया और 24 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 22 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण किया गया। अब राज्य का हरित आवरण 15% प्रतिशत हो गया है, जिसे 17% करने का लक्ष्य है।

* बिहार में 2.82 लाख नये शौचालयों का होगा निर्माण

बिल गेट्स ने भी की तारीफ

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर विचार के लिए वर्ष 2019 में 13 जुलाई को आठ घंटे से ज्यादा समय तक चली सर्वदलीय बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं भू-जल संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम की तारीफ बिल गेट्स ने भी की थी। उन्हें आश्चर्य हुआ था कि बिहार पर्यावरण संरक्षण के प्रति इतना गंभीर है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *