Siwan Jile Ka Sansad Kaun Hai
सिवान जिले का सांसद कौन है :- सीवान जिले में मौजूदा समय में लोकसभा की दो सीटे है। वही विधान सभा की कुल 8 सीट है जिनकी बिहार विधान सभा मे क्रं संख्या 105 से लेकर 112 तक है।
वर्तमान मे सिवान जिले की दोनों सांसद सीटों पर NDA का कब्जा है। सिवान जिले की वर्तमान सांसद श्रीमती कविता सिंह है। आइए सिवान जिले के सांसद के बारे मे विस्तार से जानते है।
सीवान (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र)
जैसा की हमने ऊपर बताया की सिवान जिले मे लोकसभा की दो सीटे है। जिनके नाम इस प्रकार है:-
- सीवान (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र)
- महराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (बिहार)
सिवान जिले का सांसद कौन है
सिवान (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) की सांसद श्रीमती कविता सिंह है। और उन्हें सीवान जिले कि पहली महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त है।

वही महराजगंज (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के वर्तमान सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल है, जो की सं 2014 से यहाँ के सांसद है।
| S. No. | Name | Designation | Mobile No. | E Mail |
| 1. | Srimati Kavita Singh | MP, Siwan | 08002590891 | mlakavita85@gmail.com |
| 2. | Sri Janardan Singh Sigriwal | MP, Mahrajganj | 09013869977 | janardan.sigriwal@sansad.nic.in |
अगर हम बात करे सिवान (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) की तो इसमे कुल 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पड़ता है। बचे हुए 02 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और सारण के 04 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मिलाकर महराजगंज (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) बनता है।
सिवान लोकसभा चुनाव 2019
सिवान का पिछला लोक सभा चुनाव काफी चर्चा मे रहा था। चुकी 2019 मे संपन हुए चुनाव मे मुकाबला दो बाहुबलियों के पत्नियों के बीच था।
हम आपको बताते चले की 2019 लोकसभा चुनाव मे सिवान के अंदर मुख्य रूप से टक्कर पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्धीन की पत्नी हिना शहाब और अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह के बीच था।
ये दोनों प्रत्याशी चुनाव के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंके हुए थे। जैसा की सबको उम्मीद थी, चुनाव के दौरान इन दोनों प्रतियाशियों के बीच रोचक भिड़ंत देखने को मिली।
चुनाव के पहले से ही इस सीट पर सबकी नजर थी। यहाँ भाकपा माले के एक और प्रतियाशी भी थे जिन्हे ठीक ठाक वोट मिले थे, जिनका नाम है अमरनाथ यादव।
सिवान लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
सिवान जिले की वर्तमान सांसद श्रीमती कविता सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की हिना शहाब को 116958 वोटों से हरा दिया था। कुल मिलाकर यहाँ मुकाबला कुछ हद तक त्रिकोणिय रहा था। यहाँ के तीनों प्रतियाशियों को निम्न संख्या मे वोट प्राप्त हुए थे।
अंतिम वोटों की संख्या कुछ इस प्रकार है।
| क्रं | प्रतियाशी | पार्टी | कुल वोट |
| 1. | कविता सिंह | ज द यू | 448473 |
| 2. | हिना शहाब | राजद | 331515 |
| 3. | अमरनाथ यादव | भाकपा माले | 74644 |
उम्मीद है आपको अपने सवाल सिवान जिले का सांसद कौन है उसका जवाब मिल गया होगा। उसके साथ ही हमने कुछ अन्य जानकारी भी दी है, जो आपको पसंद आई होंगी।
