kadaknath-murga-palan-karke-kamaye-lakho

Kadaknath Murga Paalan

कड़कनाथ मुर्गा पालन : कड़कनाथ भारत की दुर्लभ देशी मुर्गी नस्लों में से एक है, जो भारत के मध्य प्रदेश (एमपी) के झाबुआ जिले की मूल प्रजाति है।

कड़कनाथ जिसे काली मासी भी कहते है, एक काले बालों वाली देशी मुर्गी की नस्ल है। यह देशी मुर्गी की नस्ल कोयला जैसी काली और सुंदर होती है।

आज हम जानेंगे कड़कनाथ से जुडी कुछ अहम् जानकारी जैसे कि कड़कनाथ मुर्गे के फायदे, कड़कनाथ मुर्गे की कीमत, कड़कनाथ चूजे की कीमत। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि कड़कनाथ मुर्गा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कहा होती है, और हमारे किसान भाई इसका कैसे लाभ उठा सकते है। और अंत में हम कड़कनाथ मुर्गी पालन Business Plan कि चर्चा करेंगे

कड़कनाथ मुर्गे के फायदे

कड़कनाथ पूरी दुनिया मे मौजूद काले मुर्गे की तीन नस्लों में से एक है। अन्य दो काले मुर्गे कि नस्ल चीन तथा इंडोनेशिया मे पाए जाते हैं। जबरजस्त रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं बीमारियों के खिलाफ उच्च प्रतिरोध के चलते कड़कनाथ मुर्गे भारतीय जलवायु के लिए अनुकूल है।

आप लोगो ने हाल ही में एक खबर सुनी होगी कि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कड़कनाथ मुर्गा पालन के लिए मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से कड़कनाथ के चूजे मंगवाए थे। इसी बात से आप अंदाज़ा लगा सकते है कि यह देशी मुर्गी प्रजाती कितनी कमाल कि है।

इस मुर्गे की प्रजाति की विशेषता इस बात से भी समझा जा सकता है की मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले को कड़कनाथ की वजह से GI टैग हासिल हो चुका है। हम आपको ये भी बताते चले कि टीम इंडिया को भी इस मुर्गे का माँस खाने कि सलाह दी गयी थी।

कड़कनाथ के फायदे

  1. कड़कनाथ एक कम-रखरखाव, उच्च आय देने वाली नस्ल है।
  2. आमतौर पर इस नस्ल को पालने में एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. कड़कनाथ में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा केवल 184 मिलीग्राम / 100 ग्राम है। जबकि ब्रायलर चिकन माँस में 218 मिलीग्राम / 100 ग्राम पाया जाता है।
  4. इस मुर्गी के अंडे का उपयोग सिरदर्द, नेफ्रैटिस और अस्थमा के इलाज के लिए किया जाता है।
  5. कड़कनाथ के मांस में 18 अमीनो एसिड होते हैं, जिनमें से आठ मानव शरीर के लिए आवश्यक हैं।
  6. कड़कनाथ के काले मांस को भी स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है क्योंकि इसमें 24% लिनोलिक एसिड होता है, जबकि ब्रायलर चिकन में 21% होता है।
  7. वही सफेद ब्रायलर चिकन माँस (जिसमे लगभग 18%) प्रोटीन होती है जबकि कड़कनाथ मुर्गे में अधिक प्रोटीन (लगभग 25%) पाया जाता है।
  8. अधिक मांग और कम आपूर्ति कि वजह से काफी उच्ची कीमत मिलती है इस मुर्गे कि।

कड़कनाथ मुर्गे का मांस

इसके माँस को दुनिया में ब्लैक मीट चिकन (BMC) भी कहा जाता है। कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल अपने मांस की गुणवत्ता, बनावट और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। विशेष रूप से ये पक्षी होम्योपैथी में महान औषधीय महत्व रखते हैं और एक विशेष तंत्रिका विकार (Nervous Disorder) के इलाज में उपयोगी होते हैं।

इसके माँस में विटामिन बी 1, बी 2, बी 6, बी 12, विटामिन सी और ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।

कड़कनाथ मुर्गे की कीमत

अगर हम बात कड़कनाथ मुर्गे कि कीमत करे तो यह आम ब्रायलर मुर्गे से काफी अधिक है। एक स्वस्थ कड़कनाथ वयस्क मुर्गे का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम होता है। कड़कनाथ मुर्गी कि अंडे कि कीमत ₹ 50 से ₹ 70 रूपए तक होती है।

कडकनाथ मुर्गे कि माँस कि लगभग 600 से 800 रुपये / किलोग्राम है। और जैसा हमने बताया कि इसका औसत वजन 1.5 किलोग्राम होता है। उस हिसाब से देखे तो हर मुर्गे पर आप कम से कम ₹1000 तक कमा सकते है। और बाज़ार में अपनी उच्च मांग कि वजह से देखे तो हर मुर्गा ₹1500 से ₹2000 कि कीमत पर भी बिकता है।

कड़कनाथ चूजे की कीमत

kadalnath-chuje-ki-kimat

इसके चूजे कि कीमत ₹70 से ₹100 के बिच हो सकती है। इसकी कीमत बहुत हद तक निर्भर करती है, आप कहा से खरीद रहे है। क्यों कि इसकी Hatchery कि संख्या काफी कम है, और इनके चूजो कि कीमत में अक्सर ट्रांसपोर्टेशन charges भी जुडी हुई होती है।

अंडे का रंग

जैसा की बहुत लोग बताते है कि कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का रंग भी काला होता है। मगर ये सरासर गलत और भ्रमित करने वाली बात है। इसके अंडे रंग हलका ब्राउन रंग का होता है। आप नीचे दिए गए चित्र मे यह आप बखूबही देख सकते है।

aande-ka-rang
कड़कनाथ का अंडा

कड़कनाथ मुर्गा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग

नीचे दिए गए विडिओ मे बड़े विस्तार से समझाया गया है की कैसे किसान भाई कड़कनाथ मुर्गा फ़ार्मिंग बहुत कम यानी कि ₹20,000 कि मामूली पूंजी लगा के भी शुरू कर सकते है। और जिसके पास अधिक पूंजी हो, वो आराम से ज्यादा बर्ड पाल के मुनाफा कमा सकते है।

इस फार्म का नाम King Kadaknath फार्म है, इनका मोबाईल no. 9729071871, 9215700000, 9215555530 आप इन नंबरों पर कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन Business Plan

हमने ऊपर विडिओ मे जिस मुर्गी फार्म की चर्चा की है, उनके पास तीन तरह के कड़कनाथ मुर्गी पालन Business Plan है। पहले प्लान के अन्दर वो एक दिन का चूजा किसानो को देते है और 30 दिन बाद वापस वो बच्चा खरीद लेते है।

ये उन किसानो के लिए बेहतर है जिनके पास पूंजी कम है। इस प्लान में किसान अपने पैसो को साल में बारह बार एक एक महीने के लिए लगा कर मुनाफा कमा सकते है।

इसी तरह इस फार्म के पास अन्य प्लान भी है जहा ये 1 दिन के चूजे देकर आप से ६ महीने बाद वापिस खरीद लेते है। ये चूजे के साथ इन्हें सही ढंग से पालने कि जरुरी ट्रेनिंग भी देते है। अधिक जानकारी के लिए विडियो पूरा देखे।

उम्मीद है हमने कड़कनाथ मुर्गा पालन करके लाखो कैसे कम सकते है इस सवाल का जवाब दे दिया है। फिर भी कोई सुझाव या शिकायत हो तो कमेंट करके जरुर बताये

ये भी पढे :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *